Friday, October 9, 2020

CSC से आधार का काम ले , ऐसे बनेगा आधार क्रेडेंशियल फ़ाइल

CSC से आधार का काम ले , ऐसे बनेगा आधार क्रेडेंशियल फ़ाइल ।

आप भी सीएससी से आधार कार्ड का काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो यह जान लेना यह जरूरी है,

आज हम बताने वाले हैं कि आप आधार कार्ड का काम करने के लिए क्रेडेंशियल फाइल कैसे बनाओगे ।

 CSC में फिर से सुरु हुआ आधार कार्ड का काम ।

जैसा की आप लोगों को पता है भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI ) ने फिर से कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को मंजूरी दे दी है निजी जगह पर आधार कार्ड बनाने की । तो ऐसे में वैसे VLE के लिए खुशी की बात है जिन्होंने आधार कार्ड किट खरीद रखा था और फिर से आधार कार्ड इनरोलमेंट एजेंसी की शुरुआत करना चाहते हैं । चुकी CSC में पुण: आधार कार्ड एजेंसी की शुरुआत होने जा रही है ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि आप को किस प्रकार से आधार कार्ड का काम मिल पाएगा ।

CSC से आधार कार्ड का काम लेने के लिए आपके पास क्या होना चाहिए ।

अगर आप सीएससी से आधार कार्ड का काम लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आप इसके संचालक होने चाहिए , यानि कहने का अर्थ यह हुआ कि आप एक VLE होने चाहिए । आप UIDAI के एग्जाम को पास कर UIDAI से मान्यता प्राप्त ऑपरेटर या सुपरवाइजर होने चाहिए । तब जाकर आप आधार क्रैडेंशियल के लिए आवेदन कर सकते हैं और जब आपका क्रेडेंशियल फाइल बनकर आ जाएगा फिर आप अपने सेन्टर पर आधार कार्ड का काम शुरू कर पाएंगे ।

आधार क्रैडेंशियल बनाने से पहले इसके बारे में जान लेना जरूरी है कि आधार क्रैडेंशियल फाइल होता क्या है ।

How To CSC Vle Can Make Aadhaar Credentials File , CSC से आधार का काम ले , ऐसे बनेगा आधार क्रेडेंशियल फ़ाइल ।

Please share this
  • 0
    Shares

आप भी सीएससी से आधार कार्ड का काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो यह जान लेना यह जरूरी है,….आज हम बताने वाले हैं कि आप आधार कार्ड का काम करने के लिए क्रेडेंशियल फाइल कैसे बनाओगे 

CSC में फिर से होने जा रहा है आधार कार्ड का काम ।

जैसा की आप लोगों को पता है भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI ) ने फिर से कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को मंजूरी दे दी है निजी जगह पर आधार कार्ड बनाने की । तो ऐसे में वैसे VLE के लिए खुशी की बात है जिन्होंने आधार कार्ड किट खरीद रखा था और फिर से आधार कार्ड इनरोलमेंट एजेंसी की शुरुआत करना चाहते हैं । चुकी CSC में पुण: आधार कार्ड एजेंसी की शुरुआत होने जा रही है ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि आप को किस प्रकार से आधार कार्ड का काम मिल पाएगा ।

CSC से आधार कार्ड का काम लेने के लिए आपके पास क्या होना चाहिए ।

अगर आप सीएससी से आधार कार्ड का काम लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आप इसके संचालक होने चाहिए , यानि कहने का अर्थ यह हुआ कि आप एक VLE होने चाहिए । आप UIDAI के एग्जाम को पास कर UIDAI से मान्यता प्राप्त ऑपरेटर या सुपरवाइजर होने चाहिए । तब जाकर आप आधार क्रैडेंशियल के लिए आवेदन कर सकते हैं और जब आपका क्रेडेंशियल फाइल बनकर आ जाएगा फिर आप अपने सेन्टर पर आधार कार्ड का काम शुरू कर पाएंगे ।

UIDAI मान्यता प्राप्त ऑपरेटर या सुपरवाइजर क्या होता है ?

UIDAI में एक खास प्रकार का एग्जाम ऐसे व्यक्तियों के लिए होता है जो आधार कार्ड से संबंधित कार्य को करना चाहते हैं , इसमें आप की शैक्षणिक योग्यता पर आपका काम निर्भर करता है । UIDAI एग्जाम को आप तीन स्तर पर पूरा कर सकते हैं ।

1 .Operator :- अगर आपका एजुकेशन लेवल ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट है तो आप आधार कार्ड ऑपरेटर बन सकते हैं । जब आप UIDAI का EXAM देते हैं और आपका नंबर कम आता है तब आपको ऑपरेटर का सर्टिफिकेट दिया जाता है ।

2. SUPERVISOR :- सुपरवाइजर अगर आप UIDAI के एग्जाम को अच्छे नंबर के साथ पास करते हैं तब आपको सुपरवाइजर का सर्टिफिकेट दिया जाता है ।

3.CHILD ENROLLMEMT :- अगर आपने केवल दसवीं पास कर रखी है तो आप सिर्फ बच्चों के आधार कार्ड को बनाने के लिए UIDAI के एग्जाम को दे सकते हैं इसके बाद आप चाइल्ड इनरोलमेंट का काम कर सकते हैं ।

UIDAI EXAM देने के लिए आप हमारे इस पोस्ट को देख सकते हैं ।

अब मान लेते हैं आपने ऑपरेटर या सुपरवाइजर के एग्जाम को पास कर लिया और आपके पास इसका सर्टिफिकेट भी आ गया , अब आप आधार कार्ड क्रेडेंशियल फाइल बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

आधार क्रैडेंशियल बनाने से पहले इसके बारे में जान लेना जरूरी है कि आधार क्रैडेंशियल फाइल होता क्या है ।

आधार क्रैडेंशियल क्या है ?

साधारण शब्दों में अगर हम आपको बताएं तो इसको आप एक यूजर आईडी और पासवर्ड के तौर पर ले सकते हैं , यानी जिस एजेंसी के माध्यम से आप आधार कार्ड का काम करते हैं वह एजेंसी आपको एक क्रैडेंशियल फाइल देती है जिसके माध्यम से आप ECMP को लॉगइन करके आधार कार्ड बनाने का काम कर पाते हैं ।

क्रेडेंशियल आपको वही एजेंसी बना कर देती है जिसके अंदर आप आधार कार्ड का काम करते हैं , जैसे अभी CSC में आधार कार्ड का काम शुरू होने जा रहा है तो इसके क्रेडेंशियल फाइल को CSC के ही माध्यम से बनाया जाएगा । CSC आधार इनरोलमेंट एजेंसी का नाम CSC SPV है , जिसका इनरोलमेंट एजेंसी कोड 2189 है ।

आपको आधार कार्ड का काम करना है तो आपको आधार कार्ड क्रैडेंशियल फाइल बनवाना होगा और जिसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी हैं ।

– आधार कार्ड
– पैन कार्ड
– बैंक पासबुक
– पहचान पत्र
– बैंक BC आईडी कार्ड
– आधार ऑपरेटर या सुपरवाइजर का सर्टिफिकेट

अगर आपके पास ये सभी दस्तावेज मौजूद हैं तब आप आधार कार्ड क्रेडेंशियल फाइल बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

अधिक जानकारी के लिए आपके डिस्ट्रिक मैनेजर से संपर्क करे.

THANKS

No comments:

Post a Comment