Friday, July 29, 2022

Aadhaar Update: शादी के बाद बदल गया है 'सरनेम', जानिए महिलाएं कैसे बदलें आधार कार्ड में नाम और पता?

 

Aadhaar Update: शादी के बाद बदल गया है 'सरनेम', जानिए महिलाएं कैसे बदलें आधार कार्ड में नाम और पता?


Aadhaar Update: आधार में दर्ज गलत जानकारी किसी भी जरूरत के वक्त आपका काम अटका सकती है। जरूरी है कि आप अपने aadhaar card में भी अपना सरनेम और पते में बदलाव करें।




HIGHLIGHTS

  • शादी के बाद जरूरी है कि आधार कार्ड में भी अपना सरनेम और पते में बदलाव करें
  • आप सबसे पहले अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाएँ
  • सहायक दस्तावेज़ के साथ आपको 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा

Aadhaar: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय के लिए सबसे हम सरकारी दस्तावेज है। आपके चाहें बैंक का कोई काम हो या फिर सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, चाहें मकान खरीदना हो या सिम कार्ड, आधार कार्ड आपके हर मर्ज की दवा है। आधार कार्ड में उस व्यक्ति की डेमोग्राफिक यानि नाम पता लिंग आदि से जुड़ी जानकारी और बॉयोमेट्रिक यानि कि आंख के रेटिना उंगली अंगूठे के निशाान जैसी जानकारियां दर्ज होती हैं। ऐसे में आधार में दर्ज गलत जानकारी किसी भी जरूरत के वक्त आपका काम अटका सकती है।



हमारे जीवन में कई बदलाव आते हैं जिनके बाद आपको आधार में जरूरी बदलाव करने होते हैं। खासतौर पर महिलाओं के मामले में यह और भी आवश्यक होता है। भारतीय परंपरा के अनुसार जब लड़की की शादी होती है तो वह अपने नाम के आगे पति का सरनेम जोड़ लेती है। साथ ही उसका पता भी बदल जाता है। ऐसे में शादी के बाद जरूरी होता है कि आप अपने आधार कार्ड में भी अपना सरनेम और पते में बदलाव करें। आइए जानते हैं आधार में नाम और पते में बदलाव का तरीका क्या है। 



कैसे बदलें आधार में नाम और पता ( How to Change Aadhaar Details after Marriage) 

आधार में अपना सरनेम बदलने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाएँ। एक आधार अपडेट-सुधार फ़ॉर्म लें और शादी के बाद वाला अपना नए नाम के साथ सभी आवश्यक जानकारी भरें। उसके साथ अन्य सहायक दस्तावेज़ संलग्न करने के साथ आपको 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अंत में आपको एक यूआरएन यानि अपडेट रिक्वेस्ट नंबरद्ध वाली पर्ची मिलेगी। इस यूआरएन का उपयोग करके आप अपने आधार अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत (Documents to Change Name and Address in Aadhaar)

शादी के बाद आधार में नाम और एड्रेस बदलने के लिए आपको सबसे अहम अपने मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 


सपोर्ट डाॅक्यूमेंट 


  1. YOU ARE AT:
  2. Hindi News
  3. पैसा
  4. फायदे की खबर
  5. Aadhaar Update: शादी के बाद बदल गया है 'सरनेम', जानिए महिलाएं कैसे बदलें आधार कार्ड में नाम और पता?

Aadhaar Update: शादी के बाद बदल गया है 'सरनेम', जानिए महिलाएं कैसे बदलें आधार कार्ड में नाम और पता?

Aadhaar Update: आधार में दर्ज गलत जानकारी किसी भी जरूरत के वक्त आपका काम अटका सकती है। जरूरी है कि आप अपने aadhaar card में भी अपना सरनेम और पते में बदलाव करें।

Sachin ChaturvediWritten By: Sachin Chaturvedi  @sachinbakul
Published on: July 22, 2022 13:02 IST
aadhaar card update- India TV Hindi News
Photo:FILEaadhaar card update

HIGHLIGHTS

  • शादी के बाद जरूरी है कि आधार कार्ड में भी अपना सरनेम और पते में बदलाव करें
  • आप सबसे पहले अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाएँ
  • सहायक दस्तावेज़ के साथ आपको 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा

Aadhaar: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय के लिए सबसे हम सरकारी दस्तावेज है। आपके चाहें बैंक का कोई काम हो या फिर सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, चाहें मकान खरीदना हो या सिम कार्ड, आधार कार्ड आपके हर मर्ज की दवा है। आधार कार्ड में उस व्यक्ति की डेमोग्राफिक यानि नाम पता लिंग आदि से जुड़ी जानकारी और बॉयोमेट्रिक यानि कि आंख के रेटिना उंगली अंगूठे के निशाान जैसी जानकारियां दर्ज होती हैं। ऐसे में आधार में दर्ज गलत जानकारी किसी भी जरूरत के वक्त आपका काम अटका सकती है। 

Powered By

हमारे जीवन में कई बदलाव आते हैं जिनके बाद आपको आधार में जरूरी बदलाव करने होते हैं। खासतौर पर महिलाओं के मामले में यह और भी आवश्यक होता है। भारतीय परंपरा के अनुसार जब लड़की की शादी होती है तो वह अपने नाम के आगे पति का सरनेम जोड़ लेती है। साथ ही उसका पता भी बदल जाता है। ऐसे में शादी के बाद जरूरी होता है कि आप अपने आधार कार्ड में भी अपना सरनेम और पते में बदलाव करें। आइए जानते हैं आधार में नाम और पते में बदलाव का तरीका क्या है। 

कैसे बदलें आधार में नाम और पता ( How to Change Aadhaar Details after Marriage) 

आधार में अपना सरनेम बदलने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाएँ। एक आधार अपडेट-सुधार फ़ॉर्म लें और शादी के बाद वाला अपना नए नाम के साथ सभी आवश्यक जानकारी भरें। उसके साथ अन्य सहायक दस्तावेज़ संलग्न करने के साथ आपको 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अंत में आपको एक यूआरएन यानि अपडेट रिक्वेस्ट नंबरद्ध वाली पर्ची मिलेगी। इस यूआरएन का उपयोग करके आप अपने आधार अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत (Documents to Change Name and Address in Aadhaar)

शादी के बाद आधार में नाम और एड्रेस बदलने के लिए आपको सबसे अहम अपने मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 

सपोर्ट डाॅक्यूमेंट 

  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • भारतीय सरकार द्वारा जारी किया गया फोटो आईडी

आधार में नाम और एड्रेस बदलने का तरीकाः (How to Change Name and Address in Aadhaar)

  • आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/  पर जाएं
  • अब अपने आधार नंबर को दर्ज करें और लॉग इन करें
  • अब दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम और सरनेम रिक्वेस्ट वाले कॉलम में भरें
  • जरुरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी अपलोड करें
  • अब रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आने पर दर्ज करें
  • पढ़ें- पेटीएम से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने थोपा एक्स्ट्रा चार्ज

अन्य काम के लिए उपयोगी होगी ये प्रक्रिया  (Change Name and Address in Aadhaar)

इसी तरह इस प्रक्रिया का उपयोग आप आधार कार्ड की अन्य जानकारियों को अपडेट बदलने के लिए भी कर सकते हैं। जिसमें आपकी जन्मतिथिए फोटोग्राफए मोबाइल नंबर और आवासीय पता शामिल है। विशेष रूप से आपका नामध्अन्य जानकारी आवेदन के 90 दिनों के भीतर अपडेट कर दी जाएगी और आपका अपडेटेड आधार कार्ड आपके आवासीय पते पर भेज दिया जाएगा.




Published on: July 22, 2022 13:02 IST

Tuesday, July 26, 2022

बिजनेस करने का सही तरीका

 

बिजनेस करने का सही तरीका | How to do Business in Hindi.




नमस्कार दोस्तों आज हम आपके सामने फिर एक नया टॉपिक लेकर आए हैं जिसका नाम है बिजनेस करने का तरीका। दोस्तों क्या आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि आपका भी एक बिजनेस हो? दोस्तों यदि आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।

तो सबसे पहले आपको बिजनेस करने के तरीके के बारे में जानना होगा कि बिजनेस कैसे शुरू किया जाता है? किस प्रकार का बिजनेस अच्छा होगा तथा उसको किस तरीके से चलाया जाना चाहिए। दोस्तों किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले हमें उस बिजनेस से संबंधित सारी जानकारी रख लेनी चाहिए।


क्योंकि बिना जानकारी के खोला गया बिजनेस ज्यादा प्रोग्रेस नहीं कर पाता है तो दोस्तों यदि आप बिजनेस करना चाहते हैं। तो आप हमारे इस टॉपिक बिजनेस करने का तरीका को जरूर पढ़ें।


बिज़नेस आईडिया / बिजनेस करने का तरीका

आपका बिजनेस आइडिया ही आपकी जड़ है आपके नए व्यवसाय की संरचना और विकास के लिए एक मानचित्र है। आप इसका उपयोग लोगों को यह समझाने के लिए करेंगे कि आपके साथ काम करना या आपकी कंपनी में निवेश करना बहुत ही फायदेमंद विकल्प हैI किसी भी व्यापार को शुरू करने से पहले एक जबरदस्त आइडिया का होना बहुत जरूरी है।

आप अपना आइडिया अपने किसी काम को लेकर विशेषज्ञता के अनुसार चुन सकते हैं या फिर कोई जरूरी चीज जो बाजार में उपलब्ध नहीं हो। उसी से शुरू करने का सोच सकते हैं या ऐसे कोई चीज जो आज से कुछ साल बाद लोगों के काम आएगी उसे बनाने का सोच सकते हैं। कुल मिलाकर आप लोगों की जरूरत या अपने वर्तमान में झांक कर अपने कौशल के अनुसार कार्य कर सकते हैं।


मार्केट रिसर्च करे

आप जिस वस्तु का व्यवसाय करने की सोच रहे हैं। सबसे पहले उस वस्तु के बारे में मार्केट रिसर्च करे कि मार्केट में उस वस्तु की क्या स्थिति है और उस वस्तु को लेकर लोगों की क्या सोच है और क्या जरूरत है? लोग उस वस्तु को क्यों खरीदेंगे। उनकी जरुरत क्या है? उनकी क्या डिमांड है? हमे उस वस्तु से सम्बंधित सारी जानकारी रख लेनी चाहिए।

आपने कोई भी एक बिजनेस आइडिया सोचा है तो हो सकता है आपके अनुसार वह बेस्ट हो पर जरूरी नहीं कि वह मार्केट में चल पाए। इसलिए व्यापार शुरू करने से पहले यह जरूरी है कि आप रिसर्च कर ले। नहीं तो आप अपना पैसा डूबा देंगे। रिसर्च में आपको चार चीजें जानना बेहद जरूरी है।

(1) आपके प्रतियोगी कौन होंगे।
(2) आप व्यापार से पैसे कैसे कमाएंगे।
(3) आपको मुनाफा कितना होगा।
(4) आपकी व्यवसाय में पैसे आ रहे हैं लेकिन मुनाफा बहुत कम हो रहा है। तो व्यापार शुरू करना और इतनी मेहनत करने का कोई लाभ नहीं होगा।


अपना व्यवसाय चुने

अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले अपना व्यवसाय का क्षेत्र चुनना होगा की आपको कौन सा व्यवसाय करना है। कौन सा व्यवसाय आपके लिए अच्छा और ज्यादा फायदे वाला होगा। किस व्यवसाय में आप बेहतर कर सकते है।


व्यवसाय का स्थान चुने

किसी भी व्यवसाय को करने के लिए व्यवसाय के स्थान का चयन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्थान के चयन से ही आपके बिजनेस को प्रगति का मार्ग मिलता है। यदि आपका बिजनेस स्थान अच्छा है बेहतर है तो यक़ीनन आपका बिजनेस ग्रो करेगा। यदि आप का व्यवसाय स्थान अच्छा नहीं है तो आपका बिजनेस अच्छा नहीं कर पाएगा तो बिजनेस करने के लिए बिजनेस स्थान का बेहतर और अच्छा होना बहुत ही जरूरी है।


व्यवसाय के संरचना को चुने

दोस्तों किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए व्यवसाय की संरचनात्मक इकाई को भी देखना बहुत ही जरूरी है आपका व्यवसाय कैसा होगा। आपके व्यवसाय कितना बड़ा होगा। उसमें कितने लोग होंगे। चीजों को किस तरीके से रखा जाएगा। कहां रखा जाएगा। व्यवसाय करने का भवन कैसा होगा। कहा होगा। इन सभी चीजों को ध्यान रखना होगा। ताकी व्यवसाय बेहतर तरीके से चल सके।


व्यवसाय का नाम

किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए व्यवसाय का नाम भी होना बहुत ही जरूरी है। व्यवसाय का नाम आकर्षक और तुरंत याद होने वाला हो वह नाम ऐसा हो जो दूसरे किसी व्यवसाय का न हो। व्यवसाय का नाम छोटा और बेहतर हो। नाम के साथ साथ बोर्ड भी आकर्षक और अच्छा होना चाहिए। जिससे किसी भी व्यक्ति को आपके व्यवसाय का नाम एक बार में ही याद हो जाए जिससे उसे आपके दुकान के नाम को दूसरों को बताने में आसानी हो।


अपना व्यवसाय रजिस्टर्ड कराये

अपने व्यवसाय को क़ानूनी रूप से रजिस्टर्ड करवाएं। यदि आप का व्यवसाय अच्छी तरह से चलने लगी हो तो व्यवसाय के प्रोडक्ट तथा व्यवसाय को क़ानूनी रूप से MSME या GST में भी रजिस्टर्ड करा लेना चाहिए। जिससे की हमारा व्यवसाय अच्छे से चले।

बिज़नेस प्लान

आप इसे ऐसा समझे कि यह घर का नक्शा है अतः जैसे नक्शे में होता है लोग वैसे ही मकान बनाते हैं। ठीक वैसे ही जैसा आप बिजनेस प्लान में लिखेंगे फिर वैसा ही आपको लागू करते जाना है। याद रखे बिजनेस प्लान आवश्यक है और यही वह चीज है जो आपको भटकने से बचाएगी एक मजबूत बिजनेस प्लान आपको अपने व्यवसाय के हर पहलू के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है।


बजट बनाये

किसी भी व्यवसाय को करने से पहले जो सबसे जरूरी चीज है वह है बजट। यदि आपके पास बजट है तो आप किसी भी बिजनेस को बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। यदि आपके पास बजट ही नहीं है तो आपको व्यवसाय करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके पास व्यवसाय शुरू करने के लिए बिल्कुल भी पैसे नहीं है।

तो आप अनुदान, ऋण, क्राउडफंडिंग,एंजल इन्वेंटर्स या अन्य स्रोतों के जरिए पैसा जुटाने के बारे में भी सोच सकते हैं। किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपके पास व्यवसाय में लगाने के लिए पैसे होने चाहिए। यदि आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं है तो आप किसी भी व्यवसाय को शुरू नहीं कर पाएंगे।

व्यवसाय को शुरू करने के लिए पैसे का होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि व्यवसाय से संबंधित जितने भी कार्य होते हैं सब पैसे के द्वारा ही होते हैं इसलिए बिना पैसे के किसी भी व्यवसाय बिजनेस की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए किसी भी व्यवसाय या बिजनेस को करने के लिए आपके पास बजट का होना बहुत ही जरूरी है।


व्यवसाय को ऑनलाइन करे

आजकल सब लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी तेजी से इंटरनेट से जुड़ते जा रहे हैं तो ऐसे में आपको भी अपने व्यवसाय को ऑनलाइन करना चाहिए। ऑनलाइन करने से बहुत सारे कस्टमर ऑनलाइन ही व्यवसाय से जुड़ जायेंगे। और वह ऑनलाइन ही आर्डर करेंगे। इसलिए हमे अपने व्यवसाय को इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पर लेकर जाने के बारे में सोचना चाहिए। इससे आपको और ज्यादा कस्टमर मिलेंगे और आपकी आमदनी के अवसर कई गुना बढ़ जाएंगे।


अपने व्यवसाय का प्रचार करे

अपनी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए हमे निरंतर उसका प्रचार कराते रहना चाहिए। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आपकी व्यवसाय के बारे में जानेंगे तथा आपके व्यवसाय से संबंधित प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे। अपने व्यापार को तेजी से बढ़ाना है तो उसका प्रमोशन और मार्केटिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए आप ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन कोई भी तरीका अपना सकते हैं।

अगर आपको लगता है कि आप की ज्यादातर ग्राहक ऑनलाइन है तो आप गूगल ऐड या फेसबुक ऐड के जरिये अच्छी मार्केटिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप भी अपनी सोशल मीडिया साइट्स के जरिए अपना प्रमोशन भी करवा सकते हैं।


ग्राहक को अच्छी सेवा प्रदान करे।

अपने व्यवसाय की पहचान बनाने के लिए तथा अच्छा मुनाफा कमाने के लिए आपको अपने ग्राहकों को अच्छी से अच्छी सुविधा देना पड़ेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपका व्यवसाय हमेशा आगे बढ़ती रहें या हमेशा लाभ कमाती रहे तो आपको अपने ग्राहकों को अच्छी सेवा प्रदान करनी होगी जिससे वह आपके व्यवसाय से हमेशा जुड़े रहें।

ऐसा हो सकता है कि आप जो व्यापार कर रहे हैं वैसा ही व्यापार कई और लोगों का भी हो। ऐसे में अगर आप प्रतिस्पर्धा में अलग दिखना चाहते हैं तो आप को बेहतरीन सेवा प्रदान करनी होगी। वही आपको आपके प्रतियोगी से अलग बनाएगी और आपके ग्राहक भी इसी वजह से आपके पास लौट कर आएंगे।


केंद्रित रहे

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि व्यापार शुरू करते समय व्यक्ति बड़े जोश में रहता है। परंतु कुछ ही दिनों में व्यक्ति का सारा जोश ठंडा हो जाता है और बिजनेस में पैसा ना आते देख फिर वही व्यक्ति किसी और चीज के बारे में सोचने लगता है।

याद रखें कोई भी बिजनेस बड़ा कुछ दिन या हफ्तों में नहीं बन जाता है। इसके लिए कई महीने और सालो का समय लग सकता है। इसलिये अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहे तथा अपने उद्देश्य को पाने में लगे रहे।


निष्कर्ष : बिजनेस करने का तरीका

तो दोस्तों जैसा कि हमने आपको कहा था। हमने आपको बिजनेस करने के तरीके के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है तो दोस्तों यदि आपको किसी भी प्रकार का बिजनेस करना हो तो सबसे पहले अपने बिजनेस आइडिया को देखिए तथा मार्केट रिसर्च करें तभी कोई बिजनेस करने की सोचें।


बिजनेस करने के लिए सबसे पहले हमारे पास बजट होनी चाहिए। हमारे पास पर्याप्त बजट नहीं होगी तो हम कोई भी कार्य नहीं कर पाएंगे तो दोस्तों यदि आपको कोई अच्छा बिजनेस शुरू करना है तो अपने बिजनेस आइडिया के साथ-साथ आपके पास बजट भी होना बहुत जरूरी है।

दोस्तों यदि आपको हमारा यह टॉपिक अच्छा लगा है तो लाइक, शेयर, कमेंट जरुर करें। ऐसी ही मजेदार टॉपिक को जानने और पढ़ने के लिए हमारे साथ आगे भी बने रहिए धन्यवाद।

Monday, July 25, 2022

ज़िन्दगी जीने का तरीका हिंदी में, जिंदगी को जीने का आसान तरीके.JINDGI JEENE KE ASSAN TARIKE.

 

ज़िन्दगी जीने का तरीका हिंदी में, जिंदगी को जीने का आसान तरीके.JINDGI JEENE KE ASSAN TARIKE.



ईश्वर ने हमें यह जिंदगी दी है। इस जिंदगी को हम अपने तरीके से जी सकते है। कुछ लोग अपने जिंदगी को काफी अच्छे से जीते है तो वही कुछ लोग अपनी जिंदगी से खुश ही नहीं होते है।

जिंदगी को जीने का सभी का अलग-अलग तरीका होता है। कोई अपने जिंदगी में लक्ष्य के साथ जीता है तो कोई अपने जीवन को बस मजे के लिए जीता है। लेकिन काफी काम लोगो ही अपने जीवन को सही तरीके से जीते है।

चालिए हम इस पोस्ट में जिन्दगी जीने के तरीके के बारे में जानते है।

जिंदगी बहुत ही खूबसूरत है इस जीवन में ऐसी बहुत कुछ है जो बहुत खूबसूरत है। बस हमें अपने जिंदगी जीने का तरीका (zindagi jeene ka tarika) को बदलने की जरूरत है।

हम जैसे ही अपनी जिंदगी जीने का तरीका (zindagi jeene ka tarika) को बदलेंगे वैसे हमारी जिंदगी अच्छी और बेहतर हो जाएगी।




जिंदगी में छोटी-छोटी खुशी में खुश हो

अपनी जिंदगी को अच्छे से जीने का तरीका है कि अपनी जिंदगी के हर ख़ुशी को खुल कर जीना चाहिए। हम अकसर बड़ी खुशी के पीछे भागते है। इस कारण हम अपनी छोटी-छोटी खुशी को भूल जाते है।

लेकिन जिंदगी जीने का अच्छा तरीका होता है कि हम बस बड़ी खुशी के पीछे ही ना भागे। हम अपने जिंदगी की छोटी खुशी को भी खुश हो जाए।



जिंदगी के हर पल को ऐसे जिए जैसे आखरी हो

जिंदगी का हर पल बहुत ही खूबसूरत होती है। हर एक पल को बस जीने का तरीका होना चाहिए। हम सब जानते है कि हमें एक दिन मरना है। मौत जिंदगी का एक सत्य है, जिसको बदला नहीं जा सकता है।



लेकिन हम ऐसे जीते है जैसे कि हमें कभी मौत नहीं आ सकती है। लेकिन हर वह व्यक्ति जो अपने जिंदगी को अच्छे से जीते है। वह अपने जिंदगी के हर पल को ऐसे जीते है जैसे की वह पल उनके जिंदगी का आखरी पल हो।

जिंदगी के लिए खुदा के शुक्रिया गुजार रहे

खुदा ने हमें जीवन दिया है और हमें इस जीवन में काफी कुछ जीने के लिए दिया है। हमें अपने जीवन के लिए खुदा को धन्यवाद देना चाहिए।

अपनी जिंदगी जीना का तरीका ऐसा होना चाहिए कि हम जब सुबह सो कर उठे तब हमें उस खुदा का धन्यवाद देना चाहिए।

धन्यवाद इस लिए क्योंकि खुदा ने हमें एक और दिन दिया जिंदगी को जीने के लिए। यह धन्यवाद हमें आगे बढ़ता है।

इस टिप्स को कुछ दिन अपना कर देखे आपको काफी हद तक फायदा देखने को मिलेगा।


जिंदगी को जीने के लिए रिश्ते को अहमियत दे

हमारी जिंदगी में काफी रिश्ते तो होते है लेकिन कुछ रिश्ते दिल के पास होते है। लेकिन हम अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त रहते है कि हम अपने रिश्तो को समय ही नहीं दे पाते है।

लेकिन यह रिश्ते ही हमारी जिंदगी को खूबसूरत बनाती है। हम पैसे तो कमा सकते है लेकिन रिश्तो को नहीं कमा सकते है। रिश्ते को बनाने के लिए हम समय देना होता है।

आप जितना समय पैसा कमाने में देते है उस समय में से कुछ समय रिश्तो को भी दे।


सफलता के लिए मेहनत करें

सफलता के बिना भी जिंदगी अधूरी रह जाती है। हमारी सफलता हमें एक नए पहचान देती है। इसके साथ ही सफलता हमें हमारी जिंदगी में सामान और बहुत कुछ देती है। जिसके दम पर हम अपनी जिंदगी को बहुत आसान और ख़ुशी वाली जिंदगी बना सकते है।


सफलता हमारे न होने के बाद भी हमारे नाम को जिन्दा रखती है। सफलता के बिना कोई इंसान खुश नहीं रह सकता है। सफलता जिंदगी के लिए सब कुछ देती है। इसलिए आप अपने जिंदगी को जीने के लिए सफलता को भी हासिल करें।

हम आपको यह भी बता दे कि सफलता से ज्यादा मजा सफलता के लिए मेहनत करने में आता है।

जिंदगी में दूसरों के साथ अपनी खुशी और दुःख का साझा करे

हमारी जिंदगी में हमेशा दुख और सुख लगा रहता है। हम कभी खुश रहते है तो कभी हम दुखी हो जाते है। लेकिन इनको साझा करना भी बहुत जरुरी होता है।

जब हम अपने दुख का साझा दूसरे के साथ करते है तो हमारा दुःख कम हो जाता है लेकिन जब हम अपने ख़ुशी को दूसरे के साथ साझा करते है तो हमारी खुशी और भी बढ़ जाती है।


लेकिन काफी लोग अपनी ख़ुशी का साझा दूसरो के साथ तो करते है लेकिन अपनी दुःख का साझा नहीं करते है।

यही कारण होता है कि लोग दुःख के सागर में दुब जाते है। और उन्हें काफी तरीके की बीमारी होने लगती है।

जिंदगी जीने के लिए पैसा को सब कुछ ना माने

जिंदगी को जीने के लिए पैसा हमें वह हर एक चीज देता है जो हमारे जीवन को सरल और आसान बनाती है। लेकिन पैसा ही जीवन के लिए सब कुछ नहीं होता है।

हम यह नहीं कह रहे है कि पैसे हमें ख़ुशी नहीं दे सकता है। कभी-कभी पैसा भी हमें ख़ुशी दे सकता है। लेकिन पैसा कभी हमें अच्छी और सच्ची रिश्ता नहीं नहीं दे सकता है।

हमें पैसे सच्चा मित्र नहीं दे सकता है। जिंदगी के लिए रिश्ते और मित्र भी जरुरी होते है।


जिंदगी जीने के लिए स्वस्थ भी अहम है

जिंदगी में अगर हमारे पास सब कुछ होगा लेकिन हमारा स्वास्थ अच्छा नहीं रहेगा तो हम अपने जिंदगी को सही से नहीं जी सकते है।


अपनी जिंदगी को जीने के लिए स्वस्थ का भी ध्यान दे। कभी ऐसा काम ना करे जो काम आपके स्वास्थ को हानि दे, बिना स्वस्थ के हम अपनी जिंदगी को नहीं जी सकते है।

अपनी जिंदगी को अच्छे से जीने के लिए रोज अपने स्वास्थ का ध्यान देना चाहिए।


अच्छे विचार को रखे

विचार का जीवन में काफी असर होता है। एक ही घटना या चीज के बारे में दो तरह के विचार हो सकते है। एक विचार ऐसा जो अच्छा हो और दूसरा वह विचार जो बुरा हो।

अब सोचने वाले पर निर्भर करता है कि वह अपनी सोच को किस प्रकार का रखता है। जिंदगी को अच्छे से जीना का तरीका होता है कि हम उस अच्छे विचार को रखे। हमारे अच्छे विचार ही हमें काबिल बनाते है।


दूसरे की मदद करते रहे

दूसरे की मदद करने पर हमें जो खुशी मिलती है वह खुशी सबसे बड़ी खुशी में से एक होती है। इसके साथ ही मदद करने वाली खुशी और कुछ भी कर के नहीं मिल सकती है। अपनी जिंदगी में इस खुशी को पाने के लिए दुसरो की मदद करे।

ईमानदार बने

ईमानदारी से बड़ा और कुछ नहीं हो सकता है। किसी को भी अगर अपने जिंदगी को ख़ुशी के साथ जीना है तो ईमानदार बन कर जिए। जितना ईमानदार रहेंगे उतना ज्यादा ख़ुशी मिलेगी।

इस समय में ईमानदार व्यक्ति को बहुत ही कमी है पर जो भी ईमानदारी के साथ जीता है वह कभी दुखी नहीं होता है।


अंत में

यहाँ पर हमने जिंदगी जीने का तरीका (zindagi jeene ka tarika) को पढ़ा। हम अपने जिंदगी को कैसे जी सकते है। हमे अपने जिंदगी को जीना चाहिए की दूसरे हमारे जिंदगी को देख कर हमारे जैसे जीने के बारे में विचार करे।